CG Sub Inspector Vacancy 2024: छत्तीसगढ़ पुलिस एसआई भर्ती की विज्ञप्ति जारी, आवेदन 21 नवंबर तक

CG Sub Inspector Vacancy 2024: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की तरफ से उप निरीक्षक भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए है, इस भर्ती का आयोजन राज्य के गृह पुलिस विभाग के रिक्तियों को भरने के लिए किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में उप निरीक्षक पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन 21 अक्टूबर 2024 को जारी किया गया है।
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार छत्तीसगढ़ पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती में सूबेदार, पुलिस उप निरीक्षक, विशेष शाखा उप निरीक्षक, प्लाटून कमांडर, अंगुल छाप उप निरीक्षक और प्रशनाधीन दस्तावेज उप निरीक्षक के पद शामिल है। यह भर्ती के तहत राज्य में सीजी उप निरीक्षक भर्ती के कुल 341 पदों पर नियुक्तियां की जाएगी। राज्य में निकली पुलिस निरीक्षक भर्ती में सभी योग्य महिला और पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकते है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि छत्तीसगढ़ गृह पुलिस विभाग भर्ती के तहत विभिन्न स्तरीय उप निरीक्षक पदों पर आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड पर रखी गई है जिसकी आवेदन प्रक्रिया 23 अक्टूबर 2024 से शुरू कर दी गई है। सभी इच्छुक उम्मीदवार छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर CG Police SI Online Form सबमिट कर सकते है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता, उम्र सीमा, आवेदन प्रक्रिया और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी नीचे इस आर्टिकल में दी गई है।
CG Sub Inspector Vacancy 2024 Highlight
Recruitment Organization | Chhattisgarh Public Service Commission (CGPSC) |
Name Of Post | Sub Inspector/Platoon Commander/Subedar |
No Of Post | 341 |
Apply Mode | Online |
Last Date | 21 Nov 2024 |
Job Location | Chhattisgarh |
Salary | Pay Matrix Level 8 |
Category | CG Govt Jobs |
CG Sub Inspector Vacancy 2024 Notification
छत्तीसगढ़ पुलिस सब इंस्पेक्टर वैकेंसी 2024 का ऑफिशियल नोटिफिकेशन 21 अक्टूबर 2024 को जारी कर दिया गया है। इस भर्ती में शामिल होने के लिए इच्छुक सभी उमीदवार आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 नवंबर 2024 तक अपना ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते है। ऑनलाइन आवेदन जमा करने की निर्धारित अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदन वैध नहीं माने जाएंगे। इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके ऑफिशल नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं। अगर आप सभी लेटेस्ट सरकारी नौकरी का अपडेट प्राप्त करन चाहते हैं तो आप हमारे व्हाट्सएप चैनल को ज्वॉइन कर सकते हैं।
सीजी सब इंस्पेक्टर रिक्रूटमेंट में पुलिस विभाग के 341 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए है। गृह पुलिस विभाग में एसआई सरकारी नौकरी पाने के लिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के साथ ही शारीरिक परीक्षण भी पास करना होगा। प्रारंभिक लिखित परीक्षा 300 अंकों के लिए आयोजित की जाएगी। फिजिकल टेस्ट भी 300 अंकों का होगा। छत्तीसगढ़ पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती 2024 के तहत उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर अथवा सूबेदार भर्तियों के लिए चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल 8 के आधार पर मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा।
CG Sub Inspector Vacancy 2024 Last Date
सीजी पुलिस एसआई भर्ती का नोटिफिकेशन 21 अक्टूबर 2024 को जारी किया गया है जिसके आवेदन फार्म 23 अक्टूबर 2024 से शुरू कर दिए गए है। इस भर्ती में आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 नवंबर 2024 रखी गई है। आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद सीजी एसआई एग्जाम 2024 की सूचना आयोग द्वारा अलग से नोटिफिकेशन जारी करके सूचित किया जाएगा।
Event | Dates |
CG Subedar Notification Date | 21 Oct 2024 |
CG Subedar Form Start Date | 23 Oct 2024 |
CG Subedar Last Date 2024 | 21 Nov 2024 |
CG Subedar Exam Date 2024 | Coming Soon |
CG Sub Inspector Recruitment 2024 Post Details
छत्तीसगढ़ पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती का आयोजन 341 पदों पर किया जा रहा है जिसमें सीजी सूबेदार भर्ती, सीजी सब इंस्पेक्टर भर्ती, सीजी स्पेशल ब्रांच सब इंस्पेक्टर भर्ती, सीजी प्लाटून कमांडर भर्ती, सीजी फिंगर प्रिंट एसआई भर्ती, सीजी प्रश्नाधीन दस्तावेज सब इंस्पेक्टर भर्ती और सीजी कंप्यूटर एसआई भर्ती सहित सीजी साइबर क्राइम एसआई भर्ती के लिए पद शामिल हैं। इस भर्ती में विभिन्न स्तरीय पद विवरण निम्नलिखित है।
पद का नाम | पदों की संख्या |
सब इंस्पेक्टर (प्रश्नाधीन दस्तावेज) | 01 |
सब इंस्पेक्टर | 278 |
सब इंस्पेक्टर (विशेष शाखा) | 11 |
सूबेदार | 19 |
प्लाटून कमांडर | 14 |
सब इंस्पेक्टर (फिंगर प्रिंट) | 04 |
सब इंस्पेक्टर (कंप्यूटर) | 05 |
सब इंस्पेक्टर (साइबर क्राइम) | 09 |
कुल योग | 341 पद |
CG Sub Inspector Vacancy 2024 Application Fees
सीजी सब इंस्पेक्टर भर्ती आवेदन करने वाले साम्न्य वर्ग और समस्त पिछ्ड़ा वर्गअनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग सहित अन्य सभी श्रेणियों के उम्मीदवार निशुल्क आवेदन कर सकते है। आवेदकों को सिर्फ पोर्टल शुल्क और जीएसटी शुल्क का भुगतान करना होगा।
CG Sub Inspector Vacancy 2024 Educational Qualification
छत्तीसगढ़ राज्य में निकली पुलिस उप निरीक्षक, सूबेदार, स्पेशल ब्रांच सब इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर भर्तियों के लिए उम्मीदवार मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक उत्तीर्ण होने चाहिए।
जबकि फिंगरप्रिंट सब इंस्पेक्टर और प्रश्नाधीन दस्तावेज सब इंस्पेक्टर पदों के लिए आवेदक मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से गणित, भौतिक विज्ञान या रसायन विज्ञान के साथ स्नातक उत्तीर्ण होने चाहिए। सीजी सब इंस्पेक्टर (कंप्यूटर) और सब इंस्पेक्टर (साइबर क्राइम) पदों के लिए उमीदवार मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर एप्लीकेशन (BCA) अथवा BSc कंप्यूटर में स्नातक उत्तीर्ण होने चाहिए।
Name Of Post | Qualification |
Subedar | Graduate in any Subject |
Sub Inspector | Graduate in any Subject |
Sub Inspector (Special Branch) | Graduate in any Subject |
Platoon Commander | Graduate in any Subject |
Sub Inspector (Fingerprint) | Graduated with Mathematics/Physics/Chemistry |
Sub Inspector (Questioned Documents) | Graduate in Mathematics/Physics/Chemistry |
Sub Inspector (Computer) | Bachelor of Computer Application (BCA)/BSc Computer |
Sub Inspector (Cyber Crime) | Bachelor of Computer Application (BCA)/BSc Computer |
CG Sub Inspector Vacancy 2024 Age Limit
- छत्तीसगढ़ पुलिस सब इंस्पेक्टर वैकेंसी के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 28 वर्ष से कम और न्यूनतम उम्र 21 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
- पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों को 3 वर्ष, अनुसूचित वर्ग के उम्मीदवारों को 5 वर्ष और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट प्रदान कर दी जाएगी।
CG Sub Inspector Vacancy 2024 Salary
छत्तीसगढ़ पुलिस उप निरीक्षक भर्ती 2024 में अंतिम रूप से चयनित होने के बाद नियुक्त उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल 8 के आधार पर 35400 रूपये मासिक वेतन दिया जाएगा।
CG Sub Inspector Vacancy 2024 Selection Process
सीजी पुलिस सब इंस्पेक्टर वैकेंसी 2024 में अलग अलग पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षण, साक्षात्कार, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के आधार पर किया जाएगा।
- Written Exam (300 Marks)
- Physical Efficiency Test (300 Marks)
- Interview (100 Marks)
- Document Verification
- Medical Test
CG Sub Inspector Exam Pattern 2024
छत्तीसगढ़ सब इंस्पेक्टर भर्ती का एग्जाम पैटर्न (CG Police Sub Inspector Exam 2024) कुछ इस प्रकार है।
- इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सबसे पहले 300 अंकों की प्रारंभिक लिखित परीक्षा पास करनी होगी।
- यह परीक्षा ऑनलाइन मोड (CBT) में आयोजित की जाएगी जिसकी अवधि 2 घंटे होगी।
- प्रारंभिक लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को 200 अंकों की मुख्य लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी।
- मुख्य लिखित परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को 100 अंकों का इंटरव्यू पास करना होगा जिसके बाद उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।
CG Sub Inspector Physical Test 2024 Details
Activities | Marks |
लम्बी कूद | 60 अंक |
ऊंची कूद | 60 अंक |
गोला फेंक | 60 अंक |
100 मीटर दौड़ | 60 अंक |
1500 मीटर दौड़ | 60 अंक |
CG Sub Inspector Vacancy 2024 Document
CG SI Online Form भरने से पहले उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित दस्तावेज होना अनिवार्य है।
- आधार कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- कक्षा 10वीं मार्कशीट
- कक्षा 12वीं मार्कशीट
- स्नातक की मार्कशीट
- नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो कॉपी
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- हस्ताक्षर इत्यादि।
How to Apply Online for CG Sub Inspector Vacancy 2024
छत्तीसगढ़ सब इंस्पेक्टर भर्ती की आवेदन करने का लिंक 23 अक्टूबर से ऑफिशल वेबसाइट पर उपलब्ध कर दिया गया है।
- छत्तीसगढ़ सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को ऑफिशल नोटिफिकेशन पूरी तरह पढ़ लेनी चाहिए
- उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक से “आधिकारिक अधिसूचना” डाउनलोड कर सकते हैं।
- ऑफिशल नोटिफिकेशन पढ़ लेने के बाद छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के ओफिसिअल वेबसाइट पर जाएं
- Online Application > SUBEDAR, SUB INSPECTOR CADRE & PLATOON COMMANDER RECRUITMENT-2024 पर क्लिक करें
- Apply Now पर क्लिक करें
- अगर आप नए यूजर हैं तो रजिस्टर करें और अगर आप पहले से रजिस्टर्ड हैं तो अपना लॉगिन आईडी, पासवर्ड डालकर लॉगिन करें
- लॉगिन/रजिस्टर करने के बाद अपना नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो और सभी डाक्यूमेंट्स अपलोड करके ऑनलाइन फॉर्म भरें और आवेदन शुल्क जमा करने के बाद सबमिट करें
CG Sub Inspector Vacancy 2024 Apply Online
Download Notification | Click Here |
Apply Online | Click Here |
Official Website | Click Here |
CG Sub Inspector Bharti 2024 FAQ,s
सीजी एसआई भर्ती 2024 की लास्ट डेट क्या है ?
CG SI Bharti 2024 का नोटिफिकेशन 21 अक्टूबर को जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के आवेदन फार्म 23 अक्टूबर से शुरू होंगे आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 नवंबर रखी गई है।
सीजी एसआई भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?
CG SI Recruitment 2024 में आवेदन करने वाले उम्मीदवार किसी भी विषय में स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए।
सीजी एसआई बनने के लिए क्या करना होगा?
CG SI Vacancy के तहत पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर बनने के लिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के अलग अलग चरणों को उत्तीर्ण करना होगा।